सादर वंदे मातरम्

आज भारत विकास परिषद शाखा गंगापुर सिटी द्वारा बालाजी चौक हनुमान मंदिर परिसर में जल मंदिर में चिल्लर प्लांट( वाटर कुलर ) लगवाया गया है जिसका शुभारम्भ प्रांतीय अध्यक्ष एडवोकेट हर्षवर्धन शर्मा द्वारा किया गया ,इस दौरान बालाजी समिति अध्यक्ष और अन्य पदाधीकारी ,भारत विकास परिषद शाखा गंगापुर सिटी के अध्यक्ष राजेन्द्र खारवाल,सचिव रामदयाल मीना,कोषाध्यक्ष अनिल वैष्णव,संरक्षक अशोक बंसल ,शाखा सवन्वयक वेद प्रकाश शर्मा, प्रमोद बोहरा ,अरविंद खंडेलवाल , अश्वनी गुलाटी ,जितेन्द्र मंगल,विष्णु सिंघल, राजेश खंडेलवाल चश्मेवाले,कैलाश चंद खंडेलवाल, अनिल डांस एस के ,देवेंद्र आर्य,भूपेश गुप्ता, महिला प्रमुख निर्मला खारवाल ,मनोज शर्मा आदि सदस्य उपस्थित रहे,इस दौरान बालाजी मंदिर कमेटी सदस्यों द्वारा परिषद के सभी सदस्यों का तिलक लगाकर और दुपट्टा पहनाकर कर सम्मान किया गया ।
हर्षवर्धन जी ने बताया की अधिक गर्मी को देखते हुऐ तुरंत लगाने का निर्णय लिया ,जिससे आमजन को ठंडा पानी मिल सकें । सचिव रामदयाल मीना ने बताया की पूर्व में भारत विकास परिषद द्वारा वाटर कुलर लगाया गया था , जिसके खराब होने से नया लगाया गया है , परिषद द्वारा अन्य जगह पर भी जल मंदिर हायर सैकेंडरी स्कूल परिसर गंगापुर सिटी, और नई कृषि ऊपज मंडी के मुख्य गेट पर भी लगाया गया और बालाजी मंदिर कमेटी ने चिल्लर प्लांट लगाने पर धन्यवाद ज्ञापित किया ।अंत मै अध्यक्ष राजेन्द्र खारवाल ने सभी का आभार प्रकट किया और सभी को बालाजी का प्रसाद भि दिया गया ।
