



कैलाश सत्तावन।टोडाभीम

नांगल शेरपुर क्षेत्र के प्रसिद्ध धर्मस्थल कैमरी के जगदीश धाम से रविवार सुबह गोवर्धन महाराज की नवीं पदयात्रा विधि विधान रथ व ध्वज पूजन उपरांत रवाना हुई। यात्रा में श्रद्धालु गोवर्धन महाराज के जयकार लगाते हुए आगे बढे।श्रद्धालु प्रधान ध्वज को लेकर आगे आगे चल रहे थे वहीं महिला श्रद्धालु गोवर्धन महाराज के भजनों के तराने पर मार्ग में नृत्य करती हुई आगे चल रही थी।जानकारी अनुसार क्षेत्र के अमन चैन की मंगल कामना को लेकर दीपावली से पूर्व यह यात्रा गोवर्धन महाराज के लिए रवाना हुई है जिसमें सैकड़ो महिला पुरुष श्रद्धालु गोबर्धन महाराज को जा रहे हैं।