



जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट- विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के वीडियो से प्रदेशभर में जन सम्मान उत्सव का माहौल गोदराज, नरेंद्र और हसीना ने जीती पुरस्कार राशि
जयपुर,18 अगस्त। जन कल्याणकारी योजनाओं के वीडियो से प्रदेश वासियों में उत्सव जैसा माहौल है। लगातार जागरूक कर 5 सितंबर तक आयोजित होने वाले जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट में प्रदेश वासी विभिन्न योजनाओं पर आधारित वीडियो बना रहे है। इस कांटेस्ट के माध्यम से विभिन्न क्षेत्र के आमजन की कला और रचना को नई दिशा मिल रही है साथ ही जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अधिक सुगमता और तेजी से पहुंच रही है। प्रदेश वासी अपने वीडियो को दो सोशल मीडिया हैंडल पर #JanSammanJaiRajasthan के साथ शेयर कर सकते है। उचित मापदंडों के आधार पर वीडियो की जांच-परख के बाद पुरस्कार की श्रेणी में रखा जाता है।
शुक्रवार को जारी हुए मंगलवार, 15 अगस्त के परिणाम में दांता रामगढ़, सीकर के गोदराज लोरा ने प्रथम पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपये जीते।
दूसरे स्थान पर राजसमंद के नरेंद्र सिंह रहे। उन्होंने 50 हजार रुपये की ईनाम राशि प्राप्त की।
इसी प्रकार महुआ, दौसा की हसीना ने 25 हजार रूपये की ईनाम राशि जीत कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
साथ ही 100 प्रदेश वासियों को 1000 रूपये का प्रेरणा पुरस्कार भी मिला।
राज्य सरकार के इस नवाचार से प्रदेश वासियों में जन सम्मान के साथ नई योजनाओं की जानकारी भी मिल रही है।