जोधपुर में पेयजल के लिए 62 करोड़ रुपए स्वीकृत बदली जाएगी पाइपलाइनें और होगा विस्तार

August 19, 2023

जोधपुर में पेयजल के लिए 62 करोड़ रुपए स्वीकृत बदली जाएगी पाइपलाइनें और होगा विस्तार

जयपुर,  प्रदेश में पेयजल की सुचारू आपूर्ति के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार कई महत्वपूर्ण कार्य करा रही है। जोधपुर जिले में भी पानी की पुरानी पाइपलाइनों को बदला और बढ़ाया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने पेयजल संबंधित विभिन्न कार्यों के लिए 62.28 करोड़ रुपए की वित्तीय मंजूरी दी है।
बदलेगी ट्रंक मेन पाइपलाइन, व्यय होंगे 38 करोड़ रुपए
जोधपुर स्थित लूणी क्षेत्र में सुचारू पेयजल आपूर्ति के लिए तखत सागर से कुडी (एचओडी) तक ट्रंक मेन पाइपलाइन को बदलने सहित अन्य कार्य कराए जाएंगे। यहां 1996-97 में बिछी पुरानी पाइपलाइन को बदलने के साथ लाइन का विस्तार भी किया जाएगा, जिनमें 38.93 करोड़ रुपए की लागत आएगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा बजट वर्ष 2023-24 में लूणी क्षेत्र में पेयजल योजना के लिए घोषणा की गई थी।
दांतीवाड़ा परियोजना में 23.35 करोड़ रुपए स्वीकृत
जोधपुर में दांतीवाड़ा परियोजना के अंतर्गत देवलिया गांव से जालेली फौजदारा तक बड़ी पाइपलाइन जोड़कर पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए 23.35 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति दी गई है।

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Pieces of Evil :) 31%, 88 votes
    88 votes 31%
    88 votes - 31% of all votes
  • It is a universal product for exchange. 25%, 71 vote
    71 vote 25%
    71 vote - 25% of all votes
  • Money - is paper... Money is not the key to happiness... 20%, 56 votes
    56 votes 20%
    56 votes - 20% of all votes
  • The authority, the "power", the happiness... 19%, 54 votes
    54 votes 19%
    54 votes - 19% of all votes
  • Source to achieve the goal. 6%, 16 votes
    16 votes 6%
    16 votes - 6% of all votes
Total Votes: 285
August 21, 2021 - August 29, 2023
Voting is closed