नगर निगम ग्रेटर, जयपुर द्वारा योग महोत्सव 2023 सम्मान समारोह आयोजित योग की भारतीय संस्कृति का हो अधिकाधिक प्रसार – राज्यपाल

August 14, 2023

नगर निगम ग्रेटर, जयपुर द्वारा योग महोत्सव 2023 सम्मान समारोह आयोजित योग की भारतीय संस्कृति का हो अधिकाधिक प्रसार – राज्यपाल


राजस्थान एक्सप्रेस न्यूज़ | जयपुर, राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने योग की भारतीय संस्कृति के अधिकाधिक प्रसार का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय परम्परा में योग शारीरिक व्यायाम भर नहीं है बल्कि यह आंतरिक शांति और आत्म साक्षात्कार की जीवन यात्रा है।

राज्यपाल श्री मिश्र रविवार को नगर निगम ग्रेटर, जयपुर द्वारा बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित ’जयपुर योग महोत्सव 2023 सम्मान समारोह’ में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि योग आत्मविकास का सबसे बड़ा माध्यम है। यह हमें आदर्श जीवन शैली के जरिए स्वस्थ तन और स्वस्थ मन की ओर ले जाता है।

राज्यपाल ने कहा कि यदि मनुष्य योग को अपनाता है तो वह सकारात्मकता के भावों के साथ जीवन की उत्सवधर्मिता से जुड़ जाता है। योग के माध्यम से जीवन से जुड़ी जटिलताओं को आसानी से हल किया जा सकता है। उन्होंने विद्यालयों और महाविद्यालयों में योग को प्रोत्साहन देते हुए आधुनिक पीढ़ी को योगिक दिनचर्या से जोड़ने का आह्वान किया।

राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा कि स्वस्थ और सुखी जीवन के लिए भस्त्रिका, कपाल भाति, त्रिबंध, अनुलोम विलोम, भ्रामरी आदि योग का नियमित अभ्यास करना चाहिए। उन्होंने योगाचार्यों से कहा कि आम जन को योग से जुड़े ऐसे आसान आसनों के बारे में अधिकाधिक बताएं, जिन्हें हर कोई कर सके।

राज्यपाल ने ’हर आंगन योग, हर घर निरोग’ की मुहिम को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से नगर निगम ग्रेटर, जयपुर के इस आयोजन की सराहना की।

सांसद श्री घनश्याम तिवाड़ी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की परम्परा शुरू की और योग को सशक्त वैश्विक पहचान मिली।

नगर निगम ग्रेटर, जयपुर की महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने अपने संबोधन में 21 दिवसीय योग महोत्सव के अंतर्गत हुई गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।

राज्यपाल श्री मिश्र ने महापौर को तिरंगा सौंपकर निगम के हर घर तिरंगा अभियान का शुभारम्भ किया। उन्होंने वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी श्री रामू सैनी का शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया। उन्होंने समारोह में योग साधकों को योग विभूति सम्मान और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

उन्होंने कार्यक्रम में जयपुर योग महोत्सव की स्मारिका नवोन्मेष का लोकार्पण किया। आरम्भ में राज्यपाल श्री मिश्र ने उपस्थितजन से संविधान की प्रस्तावना का वाचन करवाया और मूल कर्त्तव्यों का पठन किया।

कार्यक्रम में देशभक्तिपूर्ण सुमधुर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, मलखम्भ और योग कौशल की प्रस्तुतियां भी हुई।

कार्यक्रम में नगर निगम आयुक्त श्री महेन्द्र सोनी, विभिन्न योग संगठनों के योगाचार्य, योग प्रशिक्षक और योग प्रेरक सम्मिलित रहे।

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Pieces of Evil :) 31%, 88 votes
    88 votes 31%
    88 votes - 31% of all votes
  • It is a universal product for exchange. 25%, 71 vote
    71 vote 25%
    71 vote - 25% of all votes
  • Money - is paper... Money is not the key to happiness... 20%, 56 votes
    56 votes 20%
    56 votes - 20% of all votes
  • The authority, the "power", the happiness... 19%, 54 votes
    54 votes 19%
    54 votes - 19% of all votes
  • Source to achieve the goal. 6%, 16 votes
    16 votes 6%
    16 votes - 6% of all votes
Total Votes: 285
August 21, 2021 - August 29, 2023
Voting is closed