मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी प्रदेश में नहरी तंत्र होगा मजबूत 6 कार्यों के लिए 381.74 करोड़ रुपए स्वीकृत

August 20, 2023

मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी प्रदेश में नहरी तंत्र होगा मजबूत 6 कार्यों के लिए 381.74 करोड़ रुपए स्वीकृत

जयपुर,  राज्य सरकार प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में जल तंत्र के विकास एवं सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के नहरी तंत्र से संबंधित 6 परियोजनाओं के कार्यों के लिए 381.74 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की है।
श्री गहलोत की इस स्वीकृति से खारी फीडर की क्षमता बढ़ाकर राजसमंद बांध में जल उपलब्धता के लिए 79.94 करोड़ रुपए, नर्मदा कैनाल प्रोजेक्ट के बालेरा व सांचोर लिफ्ट डिस्ट्रीब्यूटरी सिस्टम के लिए 17.60 करोड़ रुपए, भीमगुढ़ा डिस्ट्रीब्यूटरी सिस्टम के टेल माइनर्स के लिए 8.05 करोड़ रुपए, राटोडा डिस्ट्रीब्यूटरी सिस्टम के माइनर्स के लिए 14.43 करोड़ रुपए, मानकी डिस्ट्रीब्यूटरी सिस्टम 20.47 करोड़ रुपए एवं बारां जिले में पार्वती मुख्य केनाल के सुदृढ़ीकरण के लिए 241.25 करोड़ रुपए के कार्य किए जाएंगे।
 
लूणी के गुड़ा विश्नोईयान में फिल्टर प्लांट का होगा कार्य 
जोधपुर के लूणी स्थित गुड़ा विश्नोईयान में बड़ा तालाब के पास फिल्टर प्लांट का कार्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इसके लिए 123.53 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इससे जल वितरण व्यवस्था सुदृढ़ होगी और 70 गांव एवं 148 ढाणियां लाभान्वित होंगी।
इसके अंतर्गत रॉ-वाटर ट्रंक मेन लाइन, वाटर राइजिंग मेन पाइपलाइन, रॉ-वाटर रिजर्वेयर, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, क्लीयर वाटर रिजर्वेयर, पम्प एवं मशीनरी तथा विद्युतीकरण आदि से सम्बन्धित कार्य होंगे।

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Pieces of Evil :) 31%, 88 votes
    88 votes 31%
    88 votes - 31% of all votes
  • It is a universal product for exchange. 25%, 71 vote
    71 vote 25%
    71 vote - 25% of all votes
  • Money - is paper... Money is not the key to happiness... 20%, 56 votes
    56 votes 20%
    56 votes - 20% of all votes
  • The authority, the "power", the happiness... 19%, 54 votes
    54 votes 19%
    54 votes - 19% of all votes
  • Source to achieve the goal. 6%, 16 votes
    16 votes 6%
    16 votes - 6% of all votes
Total Votes: 285
August 21, 2021 - August 29, 2023
Voting is closed