मुख्यमंत्री से मिला पीटीआई शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल

August 14, 2023

मुख्यमंत्री से मिला पीटीआई शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल


राजस्थान एक्सप्रेस न्यूज़ | जयपुर, रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर राजस्थान शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ के सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत से मिला। प्रतिनिधिमंडल सदस्यों ने कहा कि राजीव गांधी शहरी-ग्रामीण ओलम्पिक खेलों के आयोजन से प्रदेश के राजकीय स्कूलों में खेल सामग्री तथा खेल मैदान उपलब्ध हुए हैं। इन खेलों के लगभग 60 लाख प्रतिभागियों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हैं।

प्रदेशभर से आए राजकीय स्कूलों के पीटीआई शिक्षकों ने राज्य सरकार द्वारा उनके हित में लिए निर्णयों हेतु मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि राज्य सरकार के फैसले के कारण आज उनकी व्याख्याता एवं अन्य उच्च पदों पर पदोन्नति हो रही है। पुरानी पेंशन योजना बहाल करने से पीटीआई शिक्षकों में अपने भविष्य के प्रति सुरक्षा की भावना आई है। सरकारी नौकरियों में 2 प्रतिशत पद खिलाड़ियों के लिए आरक्षित करने से प्रदेश में खेलों के लिए सकारात्मक माहौल तैयार हुआ है।

श्री गहलोत ने कहा कि राजीव गांधी शहरी-ग्रामीण ओलम्पिक खेलों से प्रदेश में एक नयी खेल संस्कृति विकसित हो रही है। आज इन खेलों में एक ही परिवार की कई पीढ़ियां भाग ले रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में उत्कृष्ट खिलाड़ी तैयार करने में पीटीआई शिक्षकों की भूमिका अहम है। राज्य सरकार पीटीआई शिक्षकों के हितों को संरक्षित करने तथा उनके कार्य के लिए एक उत्कृष्ट वातावरण प्रदान करने हेतु कृतसंकल्पित है।

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Pieces of Evil :) 31%, 88 votes
    88 votes 31%
    88 votes - 31% of all votes
  • It is a universal product for exchange. 25%, 71 vote
    71 vote 25%
    71 vote - 25% of all votes
  • Money - is paper... Money is not the key to happiness... 20%, 56 votes
    56 votes 20%
    56 votes - 20% of all votes
  • The authority, the "power", the happiness... 19%, 54 votes
    54 votes 19%
    54 votes - 19% of all votes
  • Source to achieve the goal. 6%, 16 votes
    16 votes 6%
    16 votes - 6% of all votes
Total Votes: 285
August 21, 2021 - August 29, 2023
Voting is closed