



टोडाभीम।कैलाश सत्तावन

भाजपा के द्वारा आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर प्रदेश नेतृत के द्वारा राज्य भर में निकाली जा रहीं परिवर्तन यात्रा 2023 में ज़िला करौली यात्रा के जिला सह-संयोजक पूर्व मण्डल अध्यक्ष एडवोकेट राजकुमार सिंह राजावत को ज़िला नेतृत्व द्वारा नियुक्त किया गया है। राजकुमार सिंह राजावत को भाजपा की परिवर्तन यात्रा के जिला सह-सयोंजक बनाए जाने पर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया गया। इसके साथ ही भाजपाइयों के द्वारा परिवर्तन यात्रा के नवनियुक्त जिला सह-संयोजक से पार्टी एवं संगठन की रीति-नीति व सिद्धान्तों पर कार्य करते हुए भाजपा पार्टी को मजबूती प्रदान।करेंगे। राजावत की नियुक्ति पर उपखंड क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी गई।