लहरिया महोत्सव में रविंद्र मीणा ने महिलाओं को बांटे उपहार

September 7, 2023

लहरिया महोत्सव में रविन्द्र मीना ने महिलाओं को बांटे उपहार

करौली। कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जिला मुख्यालय पर लहरिया महोत्सव का आयोजन हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी एडवोकेट रविन्द्र मीना ने महिलाओं को उपहार बांटे और सभी को कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं।
कैलादेवी रोड स्थित एक पैलेस में आयोजित हुए लहरिया महोत्सव में शहर की विभिन्न कॉलोनियों की 500 से ज्यादा महिलाएं शामिल हुईं। सभी महिलाएं लहरिया पहनकर आईं और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान श्रावण से जुडे कई गीतों पर भी महिलाओं ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। महोत्सव में महिलाओं की ज्यूरी टीम ने विजेताओं की घोषणा की। इसके बाद विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। महोत्सव में आई सभी महिलाओं को बसपा प्रत्याशी रविन्द्र मीना ने उपहार बांटे। इसके लिए सभी ने रविन्द्र मीना का आभार व्यक्त किया
महोत्सव के दौरान बसपा प्रत्याशी रविन्द्र मीना ने अपना विजन पेश किया और महिलाओं की ओर से पूछे गए सवालों के जबाव भी दिए। इस दौरान महिलाओं ने भी उन्हें क्षेत्र की कई समस्याओं से अवगत कराते हुए समाधान की मांग की। रविन्द्र मीना ने कहा कि करौली में रेल लाइन का कार्य कई साल पहले पूरा हो जाना चाहिए था, लेकिन मजबूत राजनीतिक नेतृत्व के अभाव में करौली को अभी तक रेल से नहीं जोडा जा सका। उन्होंने कहा कि फैली का पुरा क्षेत्र में आयरन का अथाह भंडार है इससे करौली जिले का विकास होगा। उन्होंने कहा कि करौली को जिला बने कई साल बीत गए, लेकिन अभी भी कई गांवों और शहर की कॉलोनियों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है।

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Pieces of Evil :) 31%, 88 votes
    88 votes 31%
    88 votes - 31% of all votes
  • It is a universal product for exchange. 25%, 71 vote
    71 vote 25%
    71 vote - 25% of all votes
  • Money - is paper... Money is not the key to happiness... 20%, 56 votes
    56 votes 20%
    56 votes - 20% of all votes
  • The authority, the "power", the happiness... 19%, 54 votes
    54 votes 19%
    54 votes - 19% of all votes
  • Source to achieve the goal. 6%, 16 votes
    16 votes 6%
    16 votes - 6% of all votes
Total Votes: 285
August 21, 2021 - August 29, 2023
Voting is closed