राज्यमंत्री धीरज गुर्जर की दादी के निधन पर टोडाभीम कांग्रेस नेत्री आरती मीना ने भीलवाड़ा पहुँचकर परिवार को बंधाया ढाढस।

टोडाभीम। राजस्थान सरकार में राज्यमंत्री और राजस्थान बीज निगम के चेयरमैन धीरज गुर्जर की दादी का 2 सिंतबर को 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया। टोडाभीम से राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल महासचिव एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य आरती मीना, दिल्ली उर्जा मंत्रालय निदेशक आईईएस भँवर सिंह मीना, नादौती पंचायत समिति सदस्य रामकिशन चेची, नादौती पंचायत समिति सदस्य शिवराम मीना गड़खेड़ा, पूर्व सैनिक नरेंद्र खटाणा कैमरी, विनोद मीना सहित दर्जनों लोगों ने भीलवाड़ा पहुंचकर धीरज गुर्जर और परिवारजनों को उनकी दादी के निधन पर ढाढस बंधाया और शोक संतप्त परिवार को संतावना दी।
राजस्थान एक्सप्रेस न्यूज़| देवा शास्त्री नादौती.जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को सिविल न्यायधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट कार्यालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। मजिस्ट्रेट रजनीश की अध्यक्षता में बैंच का गठन किया गया। अध्यक्ष मजिस्टेट रजनीश व सदस्य एडवोकेट राजेंद्र गुर्जर ने समझाइश कर 63 प्रकरण में राजीनामा करवाकर निस्तारण किया गया। रीडर सूरज प्रकाश ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में चौसठ लाख तीस हाजर एक सौ तैतीस रूपए का अवार्ड पारित किए गए।
करौली। विधानसभा क्षेत्र के गांव कोटरा के आगरियान का पुरा में शनिवार को धार्मिक समारोह आयोजित हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी एडवोकेट रविन्द्र मीना का ग्रामीणों ने जोशीले अंदाज में स्वागत सत्कार किया। रविन्द्र मीना ने धार्मिक आयोजन के लिए अपनी ओर से पंच पटेलों को आर्थिक सहयोग प्रदान किया।