विधायक पृथ्वीराज मीणा 13 सितंवर को नादौती में सड़को का शिलान्यास / उद्घाटन करेंगे ।

विधायक पृथ्वीराज मीणा दिनाक 13 नवंबर को नादौती में सड़को का शिलान्यास / उद्घाटन करेंगे ।उनके साथ में प्रधान, पीसीसी मेम्बर, जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारिणी के पदाधिकारी युवा कांग्रेस, NSUI संगठन के पदाधिकारी, सभी सरपंच गण मौजूद रहेंगे।

शीतला कोलोनी गंगापुर सिटी में प्लाट पर कब्जा करने को लेकर | बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग की घटना में शामिल दो बदमाश अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

श्रीमान महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेंज भरतपुर द्वारा एवं पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार वांछित अपराधियों की धरपकड व अवैध हथियारो की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के दौरान देवेन्द्र कुमार विश्नोई आईपीएस जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व प्रकाश चन्द आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी तथा बाबूलाल विश्नोई आरपीएस वृत्ताधिकारी वृत्त गंगापुर सिटी के … Read more

स्व राजेश पायलट की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम हुआ आयोजित।

पूर्व उपमुख्यमंत्री सीडब्ल्यूसी के सदस्य आदरणीय श्री सचिन पायलट जी ने आज राजेश पायलट राजकीय पीजी कॉलेज बांदीकुई में पूर्व केंद्रीय मंत्री किसान नेता स्वर्गीय श्री राजेश पायलट साहब की प्रतिमा का अनावरण किया और विशाल किसान सम्मेलन को सम्बोधित किया। उन्होंने विशाल किसान सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस महाविद्यालय की नींव स्वर्गीय श्री राजेश पायलट साहब ने 1986 में रखी थी आज इस महाविद्यालय में उनकी प्रतिमा लगना बांदीकुई दौसा के लिये गौरव की बात हैं। बांदीकुई में ऐतिहासिक किसान सम्मेलन करवाने के लिये कहा कि जनता अपने साथ हैं आने वाला समय अपना होगा। आदरणीय पायलट साहब ने भीड़ से हाथ उठावाकर जीआर खटाना जी को पुनः विधायक बनाकर भेजने का आह्वान किया। विधायक जीआर खटाना जी ने कहा कि मौसम खराब होने के बाद व फसल की कटाई चलने के बावजूद भी यह भारी जनसैलाब सचिन पायलट जी आपके लिये उमड़ा हैं

वही विधायक खटाना जी ने उमड़े हुये जनसैलाब के लिये सभी कार्यकर्ताओं का व जनता का आभार व्यक्त किया। इस दौरान कृषि विपणन राज्य मंत्री श्री मुरारी लाल मीना जी,बसेड़ी विधायक एससी आयोग के अध्यक्ष श्री खिलाड़ी लाल बैरवा जी,चाकसू विधायक श्री वेदप्रकाश सोलंकी जी,मसूदा विधायक श्री राकेश पारीक जी,टोडाभीम विधायक श्री पीआर मीना जी,पूर्व जिला प्रमुख श्रीमति गीता खटाना जी,करोली के पूर्व विधायक श्री दर्शन सिंह गुर्जर जी,जिला अध्यक्ष श्री रामजीलाल ओढ़ जी,बांदीकुई प्रधान श्रीमती सुनीता खूंटडा,श्री महादेव खूंटडा,पीसीसी सदस्य श्री शीशराम खटाना कैमरी,श्री मुरारी लाल गुर्जर कैमरी,श्री दयाराम ठेकदार कैमरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

अन्ना हजारे 16 को आएंगे कुठीला बालाजी, ईआरसीपी के लिए जनसभा को करेंगे संबोधित

किसान नेता रामनिवास मीना और रविन्द्र मीना के आव्हान पर जुटेंगे पूर्वी राजस्थान के 22 जिलों के लाखों लोग करौली। प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे 16 सितंबर को गंगापुर सिटी जिले के टोडाभीम उपखंड के पहाडी-महस्वा गांव स्थित कुठीला वाले बालाजी आएंगे। वे यहां ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित कराने के लिए विशाल जनसभा को … Read more

इंदरगढ माता के लिए पदयात्रा को रविन्द्र मीना ने दिखाई हरी झंडी

करौली। गांव सायपुर से मंगलवार को इंदरगढ माता के लिए पदयात्रा को बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी एडवोकेट रविन्द्र मीना ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान पदयात्रा समिति के पदाधिकारी एवं गांव के पंच-पटेलों ने रविन्द्र मीना का माला और साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया।सायपुर निवासी अर्जुन लाल चतुर्वेदी ने बताया कि इंदरगढ … Read more

सामाजिक मजबूती में मेले और धार्मिक आयोजनों की महत्ती भूमिका- रविन्द्र मीना

नंदे भौमिया के मेले में बडी संख्या में जुटे श्रद्धालु, दर्शन कर मांगी मनौतियां

करौली। गांव गुडला-तुलसीपुरा के समीप टाके खरेटा में मंगलवार को नंदे भौमिया का मेला आयोजित हुआ, जिसमें बडी संख्या में लोगों ने उपस्थित होकर नंदे भौमिया के दर्शन किए और मनौतियां मांगी। इस मौके पर बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी एडवोकेट रविन्द्र मीना मुख्य अतिथि के रूप में मेले में शामिल हुए, जिनका गुर्जर समाज के पंच-पटेलों ने माला और साफा पहनाकर अभिनंदन किया और एकजुटता के साथ समर्थन का एलान किया।
उपस्थित महिला-पुरुषों की भीड को संबोधित करते हुए रविन्द्र मीना ने कहा कि नंदे भौमिया और भगवान देवनारायण सभी धर्मप्रेमियों के दुखों को समाप्त करते हुए उनकी जीवन में असीम खुशियां प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि बडे ही गौरव की बात ळे कि नंदे भौमिया का वार्षिक मेला करीब 200 सालों से अनवरत रूप से चला आ रहा है और इस मेले में लाखों लोग शामिल होकर भगवान से मनौतियां मांगते हैं। रविन्द्र मीना ने कहा कि मेले और धार्मिक आयोजनों की भाईचारा और सामाजिक मजबूती में महत्ती भूमिका है।ऐसे आयोजनों में सभी को उत्साह के साथ शामिल होना चाहिए और अपना सहयोग प्रदान करना चाहिए।
मेले में पहुंचने पर रविन्द्र मीना ने देवनारायण भगवान और नंदे भौमिया के मंदिर में मत्था टेका तथा आयोजन समिति को अपनी ओर से आर्थिक सहयोग प्रदान किया। इस दौरान सूबेदार गोरधन सिंह, बनी पटेल, हंसा पटेल, श्रीमन पटेल, राजेन्द्र सिंह, भरती मास्टर, हरकेश पटेल, रजन पटेल, मदन सिंह पटेल, स्वरूप पटेल, समय सिंह, जगराम सिंह, रामसिंह ठेकेदार, धर्मसिंह पटेल, रेखसिंह गुर्जर, ब्रहम सिंह गुर्जर, शीशराम गुर्जर, राजेश गुर्जर, धर्मसिंह गुर्जर आदि प्रमुख लोगों ने रविन्द्र मीना का माला और साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया। रविन्द्र मीना के साथ पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना किसान विकास समिति के महिला प्रकोष्ठ की प्रदेशाध्यक्ष संगीता गुर्जर, प्रदेश मीडिया प्रभारी दीनदयाल सारस्वत, हरगुण पेंचला सहित कई गांवों के पंच-पटेल भी उपस्थित रहे, जिनका भी स्वागत सत्कार किया गया

सडक निर्माण कराने पर रविन्द्र मीना का किया अभिनंदन

गांव टाके खरेटा निवासी सूबेदार गोरधन सिंह ने बताया कि पांच दिन पहले ग्रामीणों ने रविन्द्र मीना को गांव में बुलाया था और अंजनी मंदिर से लेकर टाके खरेटा गांव तक के चार किलोमीटर तक के रास्ते की बडी समस्या से अवगत कराते हुए समाधान की मांग की। इस पर रविन्द्र मीना ने महज पांच दिन में रास्ते का निर्माण कराकर क्षेत्र की बडी समस्या का समाधान कर दिया है। इससे मेले में शामिल श्रद्धालुओं को नए रास्ते के रूप में बडी सौगात मिली है ।क्षेत्र के 20 गांवों को बडी सौगात देने पर पंच-पटेलों ने रविन्द्र मीना का माला और साफा पहनाकर अभिनंदन किया।

दंगल में रविन्द्र मीना ने कराई अंतिम कुश्ती

नंदे भौमिया के वार्षिक मेले के अवसर पर टाके खरेटा गांव में कुश्ती दंगल का आयोजन हुआ। दंगल को देखने के लिए बडी संख्या में आसपास के गांवों से दर्शक उपस्थित हुए। इसके अलावा पहलवानों ने अपने दांवपेच दिखाए। कुश्ती दंगल के मुख्य अतिथि रविन्द्र मीना ने अपनी ओर से 11 हजार की अंतिम ईनामी कुश्ती कराई। इसके प्रति कुश्ती दंगल के आयोजकों और पंच-पटेलों ने रविन्द्र मीना का आभार व्यक्त किया।

कर्नल किरोडी सिंह बैंसला को रविन्द्र मीना ने दी श्रद्धांजलि

करौली। गुर्जर नेता स्व.कर्नल किरोडी सिंह बैंसला का जन्मदिन मंगलवार को गुडला गांव में समारोहपूर्वक मनाया गया। इस समारोह में करौली विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी एडवोकेट रविन्द्र मीना विशेष रूप से उपस्थित हुए, जिन्होंने कर्नल बैंसला के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।बसपा प्रत्याशी एडवोकेट रविन्द्र मीना ने कहा … Read more

शिक्षक की पिटाई के विरोध में राजस्थान शिक्षक संघ सिया राम ने निष्पक्ष जांच को सौंपा ज्ञापन

शिक्षक की पिटाई के विरोध में राजस्थान शिक्षक संघ सिया राम ने निष्पक्ष जांच को सौंपा ज्ञापन

बयाना, कस्बे के भीमनगर स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक गंगाराम गुर्जर द्वारा दलित छात्र की पिटाई और फिर ग्रामीणों द्वारा शिक्षक की पिटाई के मामले में नया मोड़ सामने आने से अब मामला तूल पकड़ता जा रहा है ।आज राजस्थान शिक्षक संघ सिया राम के पदाधिकारियों ने मामले को लेकर नाराजगी जताते हुए बताया कि अगर जल्दी से इस मामले को नहीं सुलझाया तो बात ऊपर तक जायेगी । शिक्षक संघ प्रदेश उपाध्यक्ष बदन सिंह मीणा ने बताया कि जल्दी से जांच कर शिक्षक को पीटने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो सभी शिक्षक धरना प्रदर्शन पर मजबूर होंगे । राष्ट्रीय शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षकों ने एसडीएम अमीलाल यादव को ज्ञापन सौंपकर शिक्षक मामले की निष्पक्ष जांच कराने और शिक्षक के साथ मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार करने की मांग की है। दो दिन में कार्रवाई नहीं होने पर शिक्षकों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। शिक्षकों ने कहा कि अध्यापक गंगाराम ने केवल बच्चों को अनुशासनहीनता करने पर टोका था। छात्र के परिजनों की ओर से एससी एसटी एक्ट का गलत तरीके से दुरुपयोग किया गया है। वहीं पुलिस ने भी मामले में जल्दबाजी करते हुए जांच पूरी किए बिना ही राजनीतिक दबाव में आकर शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। इससे शिक्षकों में रोष व्याप्त है। इस अवसर पर अरविंद कुमार,छैलविहारी शर्मा, पुरुषोत्तम पाराशर, हरपाल सिंह ठाकुर, त्रिलोक उपाध्याय, बहादुर सिंह, डॉ बिसम्वर आदि मौजूद रहे ।

नाकाबंदी के दौरान चोरी की बाइक सहित एक गिरफ्तार

बयाना थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान चोरी की बाइक समेत एक युवक को गिरफ्तार किया है। चोरी की गई बाइक को आरोपी फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर चला रहा था। आरोपी के कब्जे से बरामद बाइक दो माह पहले गंगापुर सिटी से चोरी हुई थी। पकडा गया आरोपी युवक बयाना थाना इलाके के गांव जरुअर … Read more

कल पैट्रोल व डीजल की खरीद ओर विक्री रहेगी बंद।

कल पेट्रोल व डीजल की खरीद और बिक्री रहेगी बंद 13 और 14 सितंबर को 10 बजे से 6 बजे तक बिक्री पूर्णतया रहेगी बंद, राज्य सरकार से जीएसटी कम और कमीशन बढ़ाने की है पेट्रोल पंप मालिको की है मांग, अपनी मांगों को लेकर पेट्रोल पंप मालिक रहेंगे हड़ताल पर, यदि मांग नहीं मानी … Read more