




कैलाश सत्तावन टोडाभीम
नांगलशेरपुर के गांव धोलेटा में बिजली कटौती से परेशान किसानों ने विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर नाराजगी जताई है। किसान कल्लू मीना, हरकेश मीना, भोंदू , बिरजू आदि ने बताया कि इस समय फसलों की सिंचाई का कार्य चल रहा है परंतु विद्युत निगम द्वारा सरकार द्वारा निर्धारित 6 घंटे की विद्युत आपूर्ति नहीं की जा रही है परिणाम स्वरूप खेतों में फसल सूखने लगी है। शनिवार को ग्रामीणों ने विद्युत निगम के खिलाफ नारेबाजी कर रोष प्रकट किया। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने बताया कि विद्युत निगम ने विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था सुचारू रूप से व्यवस्थित नहीं की तो आंदोलन की आगामी रणनीति तैयार की जाएगी। किसानों ने बिजली कर्मियों पर मनमर्जी पूर्वक विद्युत सप्लाई करने का आरोप लगाया है। वही इस संबंध में विद्युत निगम के कनिष्ठ अभियंता राजकुमार ने बताया कि तय मापदंडों के अनुसार विद्युत आपूर्ति की जा रही है।
फोटोज-बिजली समस्या पर ग्रामीणों का प्रदर्शन।