दो पदयात्राओं को भामाशाह रामनिवास मीना ने दिया 31-31 हजार का सहयोग

August 20, 2023

दो पदयात्राओं को भामाशाह रामनिवास मीना ने दिया 31-31 हजार का सहयोग

 

राजस्थान एक्सप्रेस न्यूज़ |नादौती,उपखण्ड क्षेत्र के गांव गढ़खेडा से करौली के मदनमोहन जी और तालचिडा से गोवर्धनजी के लिए पदयात्रा को पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना विकास समिति के प्रदेशाध्यक्ष भामाशाह रामनिवास मीना के प्रतिनिधि लोकेश मीना ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
मदनमोहन सेवा समिति, गढ़खेडा के पदाधिकारियों ने भामाशाह रामनिवास मीना के प्रतिनिधिमंडल का माला व साफा पहनाकर स्वागत सत्कार किया। इस अवसर पर भामाशाह रामनिवास मीना की ओर से पदयात्रा के भंडारे में 31 हजार रुपए सहयोग के रूप मे प्रदान किए गए। इस अवसर पर पूर्व सरपंच कैलाश मीना धवान, कैलाश पटेल रायसना, मूलचंद हरलोदा, रामजीलाल पाड़ली, रामखिलाड़ी पाड़ली, मुंशी पटेल मोरडा, बबलू महस्वा, देवेन्द्र महेंद्रवाडा, गोविंद चौधरी, सुनील सैन, सीताराम व्यास, सोनू शर्मा, गोविंद तिवाड़ी, गोलू जैन, मदनमोहन यात्रा समिति के अध्यक्ष राजू महावर, भारत शर्मा आदि सैकड़ों महिला-पुरुष पदयात्री उपस्थित रहे।
इसी प्रकार नादौती उपखण्ड क्षेत्र के गांव तालचिडा से गोवर्धनजी के लिए पदयात्रा को पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना किसान विकास समिति के प्रदेशाध्यक्ष भामाशाह रामनिवास मीना के प्रतिनिधि लोकेश मीना ने झंडी दिखाकर रवाना किया। गोवर्धन सेवा समिति के पदाधिकारियों को भामाशाह रामनिवास मीना के प्रतिनिधियो का माला व साफा पहनाकर भव्य स्वागत सत्कार किया। इस अवसर पर भामाशाह मीना की ओर से पदयात्रा समिति को 31 हजार रुपए का सहयोग प्रदान किया गया। इस अवसर पर मुंशी पटेल मोरडा, बबलू महस्वा, देवेन्द्र महेंद्रवाडा, बाबूलाल शर्मा, अशोक गुप्ता, दीपक शर्मा, कालू पांचाल, धर्मसिंह मीना, पवन तालचिडा, भरतलाल शर्मा, बलराम मीना, मदोरी लाल सरपंच चैनपुरा, शिवचरण सरपंच डेंडान आदि सैकड़ों महिला-पुरुष पदयात्री उपस्थित रहे।

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Pieces of Evil :) 31%, 88 votes
    88 votes 31%
    88 votes - 31% of all votes
  • It is a universal product for exchange. 25%, 71 vote
    71 vote 25%
    71 vote - 25% of all votes
  • Money - is paper... Money is not the key to happiness... 20%, 56 votes
    56 votes 20%
    56 votes - 20% of all votes
  • The authority, the "power", the happiness... 19%, 54 votes
    54 votes 19%
    54 votes - 19% of all votes
  • Source to achieve the goal. 6%, 16 votes
    16 votes 6%
    16 votes - 6% of all votes
Total Votes: 285
August 21, 2021 - August 29, 2023
Voting is closed