



जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट- प्रदेशवासी उत्साह से जन कल्याणकारी योजनाओं पर वीडियो बना बढ़ा रहे जन सम्मान पूनम, जगदीश और सोहन ने जीती पुरस्कार राशि
राजस्थान एक्सप्रेस न्यूज़ | जयपुर,प्रदेश के आमजन सौहार्द्र के साथ स्वतंत्र होकर कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित वीडियो बना रहे है और जागरूकता के साथ एकता और भाईचारे का संदेश दे रहे है। यह कांटेस्ट 5 सितंबर तक आयोजित होगा। प्रदेशवासी अपने वीडियो को दो सोशल मीडिया हैंडल पर #JanSammanJaiRajasthan के साथ शेयर कर सकते है। उचित मापदंडों के आधार पर वीडियो की जांच-परख के बाद पुरस्कार की श्रेणी में रखा जाता है।
रविवार को जारी हुए गुरुवार, 17 अगस्त के परिणाम में रामसर, बाड़मेर की पूनम कंवर ने प्रथम पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपये जीते।
दूसरे स्थान पर आमेट, राजसमंद के जगदीश चंद्र बलाई रहे। उन्होंने 50 हजार रुपये की ईनाम राशि प्राप्त की।
इसी प्रकार नोहर, हनुमानगढ़ के सोहन लाल ने 25 हजार रूपये की ईनाम राशि जीतकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
साथ ही 100 प्रदेश वासियों को 1000 रूपये का प्रेरणा पुरस्कार भी मिला |
राज्य सरकार के इस नवाचार से प्रदेश वासियों में जन सम्मान के साथ नई योजनाओं की जानकारी भी मिल रही है।
उल्लेखनीय है कि प्रतिदिन के विजेताओं के नाम और परिणाम https://jansamman.rajasthan.gov.in/ पर देखे जा सकते हैं। साथ ही कॉन्टेस्ट में भाग लेने एवं इससे संबंधित सभी जानकारी भी इस लिंक पर उपलब्ध है।