जालोर-बागरा फोरलेन सड़क निर्माण कार्य का हुआ शुभारंभ जालोर-बागरा फोरलेन कार्य पूर्ण होने पर आवागमन होगा सुगम-पुखराज पाराशर

August 22, 2023
जालोर-बागरा फोरलेन सड़क निर्माण कार्य का हुआ शुभारंभ
जालोर-बागरा फोरलेन कार्य पूर्ण होने पर आवागमन होगा सुगम-पुखराज पाराशर
जालोर . जन अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष पुखराज पाराशर के मुख्य आथित्य में मंगलवार को भागली चौराहे के समीप टोल नाके पर जालोर-बागरा फोरलेन सड़क का विधिवत निर्माण कार्य का शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
शुभारंभ कार्यक्रम में जन अभियोग एवं निराकरण समिति के अध्यक्ष पुखराज पाराशर ने कहा कि राज्य सरकार की बजट घोषणा 2023-24 के अनुसरण में 53.22 करोड़ की लागत से जालोर-बागरा फोरलेन का निर्माण किया जा रहा है जिसका निर्माण पूर्ण होने पर ग्रेनाइट उद्योग से जुड़े लोगों के साथ ही आमजन के लिए परिवहन का मार्ग सुगम होगा एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी। उन्होनें जालोर के विकास में इसे मील का पत्थर बताते हुए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत का आभार जताया। उन्होनें जिलेवासियों को शुभकामनाएं देते हुए विभागीय अधिकारियों को प्रभावी मॉनिटरिंग करते हुए निर्माण कार्य को नियत समय पर पूर्ण करने की बात कही।
जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग ने संबोधित करते हुए जालोर-बागरा फोरलेन निर्माण से विकास को गति मिलने सहित ग्रेनाईट उद्योग को लाभ मिलने की बात कही।
जिला कलक्टर निशान्त जैन ने कहा कि जालोर-बागरा फोरलेन सड़क ग्रेनाईट उद्योग के विकास के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी तथा इससे आमजन के लिए परिवहन सुगम होगा।
राज्य भूदान बोर्ड के सदस्य नैनसिंह राजपुरोहित ने भी फोरलेन सड़क को विकास की कड़ी में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता जे.एल. मीणा ने बताया कि मुख्यमंत्री बजट घोषणा 2023-24 के अनुसरण में 53.22 करोड़ की लागत से जालोर रेलवे स्टेशन से आहोर चौराहा-भीनमाल बाईपास होते हुए बागरा तक फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य किया जायेगा।
इस अवसर पर ग्रेनाईट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजू चौधरी, जुल्फीकार अली भुट्टो, श्रवण सिंह, सुनील पुरोहित, लाल सिंह धानपुर सहित ग्रेनाईट एसोशिएशन के पदाधिकारी व तहसीलदार गेनाराम भुंगरिया, सार्वजनिक निर्माण विभाग अधिशाषी अभियंता रतन बंसल, सहायक अभियंता अनिल शर्मा सहित कार्मिक मौजूद रहे।

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Pieces of Evil :) 31%, 88 votes
    88 votes 31%
    88 votes - 31% of all votes
  • It is a universal product for exchange. 25%, 71 vote
    71 vote 25%
    71 vote - 25% of all votes
  • Money - is paper... Money is not the key to happiness... 20%, 56 votes
    56 votes 20%
    56 votes - 20% of all votes
  • The authority, the "power", the happiness... 19%, 54 votes
    54 votes 19%
    54 votes - 19% of all votes
  • Source to achieve the goal. 6%, 16 votes
    16 votes 6%
    16 votes - 6% of all votes
Total Votes: 285
August 21, 2021 - August 29, 2023
Voting is closed