



राजस्थान एक्सप्रेस न्यूज़ | नादौती. विधानसभा टोडाभीम भारतीय जनता पार्टी के मंडल नादौती में केन्द्रीय प्रवासी विधायक अजय सिंह ने मंडल में कार्यकर्ताओं से सीधा सवांदकर , बैठके आयोजित की | नादौती भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र सिह राजपूत कि अध्यक्षता में कार्यक्रमों को संचालित किया गया | शक्ति केन्द्र कैमला पर पूर्व जिला अध्यक्ष महेंद्र मीना केमला और भाजपा के कार्यकर्ताओं एवं आमजन को विधायक महोदय ने संबोधित किया | भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ की जानकारी दी| और अपने सम्बोधन में कहा की मोदी सरकार की आमजन के हितों के लिए हर वर्ग को खुशहाली लाने के लिए कार्य कर रही है | आप सभी इसी कड़ी में विधानसभा चुनावों में भाजपा को मजबूती प्रदान करे| इसी प्रकार मंडल के सोप शक्ति केन्द्र पर कार्यक्रम सोप स्थित बालाजी महाराज के मंदिर पर केन्दीय विधायक महोदय ने कार्यकर्ताओं से विस्तार से चर्चा की और ओन लाईन भाजपा कि सदस्यता दिलवाई | कार्यक्रम के दौरान एसटी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री शेरसिंह मीना रायसना ,किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र मीना शेखपुरा ,भाजपा के पूर्व प्रत्याशी रामराज मीना, भाजपा जिला उपाध्यक्ष धुंधीराम मीना धडागा ,टोडाभीम विस्तारक मनीष शर्मा ,अजय मीना ,पूर्व मंडल अध्यक्ष विजेंद्र सिह राजपूत जीरना ,पूर्व जिला मंत्री राजबहादुर खटाना ,पूर्व एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष टीकाराम चेतीवाल, किसान मोर्चा के शेरसिंह खटाना कैमरी, भाजपा मंडल महामंत्री सुनील दत्त उपाध्याय ,मंडल मंत्री मानसिह राजपूत,, खेमराज चोहान भाजयुमो मंडल अध्यक्ष शमशैर सिह राजपूत, बिष्णु अवस्थी, कुबेर सिह ,बृजराज सिह राजपूत, मंडल उपाध्यक्ष धीरेन्द्र राजपूत ,रामनरेश सिंह रहे साथ | उपखंड छेत्र के कई गावो में जगह -जगह विधायक महोदय एवं साथ पधारे सभी पदाधिकारियों का भव्य स्वागत माला एवं साफा पहनाकर किया गया | कस्वा शहर में डां भीमराव अंबेडकर जी कि मूर्ति पर माल्यार्पण किया | नादौती में मुख्य बाजार से होते हुए सभी रेली के रूप में रामलला जी के मन्दिर पर पहूचे सभी व्यापारी और दुकानदारों ने माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया | बारादरी पर भारत माता के जयकारो ,भाजपा के जयकारो के साथ आम जन की भीड़ उमड पडी | इसी अवसर पर विधायक महोदय ने कार्यकर्ताओं का पार्टी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया | केन्द्रीय विधायक महोदय अजय सिंह जी ने सभी से आह्वान किया राजस्थान में भाजपा के समर्थन में सरकार बनाने में अपनी भूमिका निभाए| राजस्थान में राजस्थान सरकार पूर्ण रूप से फेल हे भष्ट्राचार चरम पर है आने बाले विधानसभा चुनाव में भाजपा का समर्थन करे और राज्य कि प्रगति में और राष्ट्र के विकास में अपना योगदान दे |