



शेखपुरा में केन्द्रीय प्रवासी विधायक ने कार्यकर्ताओं को किया सम्बोधित ।
राजस्थान एक्सप्रेस न्यूज़ | नादौती .भारतीय जनता पार्टी टोडाभीम विधानसभा के बालघाट मंडल के ग्राम शेखपुरा में केन्द्रीय प्रवासी विधायक अजय सिंह ने कार्यकर्ताओं एवं आमसभा को सम्बोधित किया । बालघाट मंडल अध्यक्ष जनक सिह गुर्जर आरेज ने कार्यक्रम को संचालित किया। जगह जगह पर केन्द्रीय प्रवासी विधायक अजय सिंह का स्वागत किया गया । शेखपुरा में हुए कार्यक्रम में राजेन्द्र मीना शेखपुरा पूर्व प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा सहित सभी कार्यकर्ताओं का भव्य स्वागत किया गया | कार्यक्रम की बेला में सर्वप्रथम केन्द्रीय प्रवासी विधायक अजय सिंह जी का साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया | इसी अवसर पर एसटी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री शेरसिंह मीना रायसना ,पूर्व जिला अध्यक्ष हेमेन्द्र बसीष्ठ, पूर्व जिला अध्यक्ष महेंद्र मीना, जिला उपाध्यक्ष सुमरन सिह , जिला उपाध्यक्ष धुंधीराम मीना, पूर्व जिला मंत्री राजबहादुर खटाना ,पूर्व प्रत्याशी रामराज मीना ,पूर्व मंडल अध्यक्ष विजेंद्र सिह राजपूत, टोडाभीम मंडल अध्यक्ष रवीना प्रेमराज, बालाजी मंडल अध्यक्ष नमो नारायण मीना ,टोडाभीम देहात गजानंद शर्मा ,गुढाचन्द्रजी मंडल अध्यक्ष हरीचरण मीना ,नादौती मंडल महामंत्री सुनील दत्त उपाध्याय ,भगवान् सहाय मीना ,किसान मोर्चा मंडल महामंत्री विष्णु अवस्थी सहित उपस्थित आमजन को इसी अवसर पर विधायक महोदय ने संबोधन में विकास के नये आयाम स्थापित करने और अपराध मुक्त राजस्थान के लिए ,हम सब को मिलकर भारतीय जनता पार्टी के हाथों को मजबूती प्रदान करने की अपील की | विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील आमजन से की ।