



आजादी का अमृत महोत्सव के तहत एन एस एस स्वयंसेवक एवं कार्यक्रम अधिकारियों द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस फिट इंडिया प्रतिज्ञा का आयोजन किया गया|
राजस्थान एक्सप्रेस न्यूज़ | नादौतीराजीव गांधी महाविद्यालय नादौती में एन एस एस कार्यक्रम आजादी का अमृत महोत्सव के तहत एन एस एस स्वयंसेवक एवं कार्यक्रम अधिकारियों द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस फिट इंडिया प्रतिज्ञा का आयोजन किया गया| जिसमें कार्यक्रम अधिकारी जसराम बैरवा एवं मनीष कुमार सेन ने छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रकार के खेलों के बारे में जानकारी दी कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय प्राचार्य डॉक्टर खुशीराम मीना एवं निदेशक डॉक्टर प्रद्युमन सिंह गुर्जर ने जीवन में खेल के महत्व को बढ़ा चढ़ा कर बताया साथ ही महाविद्यालय व्याख्याता भाग सिंह मोहन सिंह रकम सिंह लक्ष्मण सिंह चेतराम सिंह शेर सिंह अर्जुन सिंह अतुल कुमार दुबे आदि ने छात्र/छात्राओं के साथ फुटबॉल वॉलीबॉल एवं अन्य खेलों के बारे में शपथ ग्रहण की एवं महाविद्यालय खेल मैदान में खेल का आयोजन भी किया गया|