सभी क्षेत्रों में हुआ उल्लेखनीय विकास-

September 4, 2023

सभी क्षेत्रों में हुआ उल्लेखनीय विकास-
गहलोत ने कहा कि प्रदेश में पिछले साढ़े चार सालों में 303 नए कॉलेज खोले गए हैं। इनमें 130 गर्ल्स कॉलेज शामिल हैं। 500 बालिकाओं के विद्यालय में नामांकन पर कॉलेज खोलने का प्रावधान किया गया है। प्रदेश में 1 लाख किलोमीटर लम्बाई की सड़कें बनाई जा रही हैं। श्री गहलोत ने कहा कि जिस प्रकार पूर्ववर्ती कंेद्र सरकार द्वारा कानून बनाकर शिक्षा, सूचना, खाद्य सुरक्षा एवं रोजगार के अधिकार दिए गए, उसी तर्ज पर राज्य में आमजन को स्वास्थ्य का अधिकार कानून बनाकर दिया गया है। केंद्र सरकार को भी कानून बनाकर समाज के गरीब, वृद्धजन तथा वंचित तबके को सामाजिक सुरक्षा का अधिकार देना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य में 1 करोड़ लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन दी जा रही है। न्यूनतम पेंशन बढ़ाकर 1000 रुपए की गई है। साथ ही, इसमें प्रतिवर्ष 15 प्रतिशत स्वतः वृद्धि का प्रावधान किया गया है।

इस दौरान श्री गहलोत ने बालघाट उपतहसील को तहसील बनाने की घोषणा की। जिलास्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक खेलों के तहत रस्साकशी तथा कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल का शुभारंभ कर अवलोकन किया एवं खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

मुख्यमंत्री सलाहकार एवं विधायक श्री रामकेश मीणा ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गंगापुर सिटी को जिला बनाने की मांग 74 वर्ष पुरानी थी। मुख्यमंत्री ने यह मांग पूरी कर जन भावना का सम्मान किया है।

इससे पूर्व श्री गहलोत ने गांधी दर्शन गैलरी का अवलोकन किया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आमजन ने हेलीपेड से सभास्थल तक पुष्प वर्षा कर गंगापुर सिटी को जिला बनाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री श्री भजनलाल जाटव, विधायक श्री पीआर मीना, श्रीमती इंदिरा मीना, श्री लाखन सिंह मीना सहित जनप्रतिनिधि, उच्चाधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Pieces of Evil :) 31%, 88 votes
    88 votes 31%
    88 votes - 31% of all votes
  • It is a universal product for exchange. 25%, 71 vote
    71 vote 25%
    71 vote - 25% of all votes
  • Money - is paper... Money is not the key to happiness... 20%, 56 votes
    56 votes 20%
    56 votes - 20% of all votes
  • The authority, the "power", the happiness... 19%, 54 votes
    54 votes 19%
    54 votes - 19% of all votes
  • Source to achieve the goal. 6%, 16 votes
    16 votes 6%
    16 votes - 6% of all votes
Total Votes: 285
August 21, 2021 - August 29, 2023
Voting is closed