



पुरानी अनाज मंडी के गणेश मंदिर में सजी छप्पन भोग की झांकी

करौली। विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी एडवोकेट रविन्द्र मीना ने गणेश चतुर्थी का महापर्व जिला मुख्यालय के व्यापारियों के बीच मनाया। इस दौरान शहर के नागरिकों ने रविन्द्र मीना को फलों से तौला। रविन्द्र मीना ने मंत्रोच्चारणों के बीच गणेशजी का अभिषेक करने के साथ पूजन किया और महाआरती की। रविन्द्र मीना की ओर से ही पुरानी अनाज मंडी के गणेशजी मंदिर पर छप्पन भोग की झांकी सजाई गई। इसके अलावा अन्य कई गणेश उत्सव स्थलों पर रविन्द्र मीना ने आमजन को प्रसाद वितरण किया।

बसपा प्रत्याशी एडवोकेट रविन्द्र मीना सुबह 8 बजे पुरानी अनाज मंडी स्थित गणेशजी मंदिर पहुंचे और सभी व्यापारियों की उपस्थिति में गणेशजी का दूध से अभिषेक किया। इस दौरान भगवान की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। व्यापार संघ के अध्यक्ष राजेश पंसारी, गणेश भक्त मंडल से जुडे कमलेश शर्मा आदि ने बताया कि शाम 6 बजे सैकडों व्यापारियों की उपस्थिति में गणेशजी की महाआरती की गई। इस दौरान मुख्य अतिथि बतौर बसपा प्रत्याशी एडवोकेट रविन्द्र मीना उपस्थित हुए, जिन्होंने व्यापारियों के बीच मौजूद रहकर भगवान की महाआरती की। इस दौरान मंदिर में रविन्द्र मीना की ओर से छप्पन भोग लगाए गए, जिसकी प्रसादी वितरण सभी को किया गया। इस दौरान व्यापारियों ने रविन्द्र मीना का माला और साफा पहनाकर एवं गणेशजी का चित्र भेंटकर अभिंनदन भी किया। सभी व्यापारियों ने रविन्द्र मीना का समर्थन का एलान भी किया।

इसी प्रकार शाम 6 बजे हिण्डौन गेट स्थित गणेशजी मंदिर पर भी रविन्द्र मीना ने गणेशजी का पूजन करने के साथ महाआरती की। गणेश भक्त मंडल के विष्णु गुप्ता, बंटी अग्रवाल, हउआ प्रजापति, हरी गुप्ता, सोनू गुर्जर, वीरेन्द्र गुर्जर, प्रदीप अग्रवाल, राजेन्द्र सारस्वत, सोमेन्द्र सारस्वत आदि ने रविन्द्र मीना का माला और साफा पहनाकर व गणेशजी की तस्वीर भेंटकर अभिनंदन किया। इसी तरह चौबेपाडा में भी गणेश भक्त मंडल की ओर से 28 सितंबर तक चलने वाले महाउत्सव में रविन्द्र मीना मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और भगवान की महाआरती की। पार्षद दीपक शर्मा एवं गणेश भक्त मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि रात 8 बजे भगवान की महाआरती में बडी संख्या में महिला-पुरुष एकत्र हुए। इसी प्रकार सायनाथ खिडिकयां में भी आयोजित गणेश महोत्सव में रविन्द्र मीना मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। गणेश भक्त मंडल के पंकज गुप्ता ने बताया कि रविन्द्र मीना ने बस्ती के सभी लोगों की उपस्थिति में महाआरती की और भगवान का पूजन किया। बाद में बस्ती की ओर से रविन्द्र मीना को फलों से तौला गया। इस कार्यक्रम में बडी संख्या में महिला-पुरुष एकत्र हुए। सभी ने रविन्द्र मीना का भव्य अभिनंदन किया और सभी ने एकजुटता के साथ समर्थन का एलान किया।