
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) कोटा देहात की टीम ने भामाशाह मंडी में कृषि विपणन बोर्ड के एईएन को 85 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
एईएन राधेश्याम गुप्ता छात्रावास रिपेयर का बिल पास करने की एवज में परिवादी से 2 प्रतिशत कमीशन की डिमांड कर रहा था। भामाशाह मंडी में एसीबी की कार्रवाई जारी है।
