



कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में आरती मीना के नेतृत्व में टोडाभीम से जयपुर पहुचे कांग्रेसी।

टोडाभीम। जयपुर में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ जिसमें राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवा दल महासचिव और पुर्व जिला परिषद सदस्य आरती मीना के नेतृत्व में टोडाभीम से सैंकड़ो कार्यकर्ता जयपुर पहुचे। आरती मीना ने टोडाभीम से हरी झंडी दिखाकर गाड़ियों को रवाना किया। सम्मेलन को राजस्थान प्रभारी सुखज़िंदर सिंह रंधावा, सह प्रभारी अमृता धवन, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पुर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित दर्जनों नेताओं ने संबोधित किया। टोडाभीम सहित प्रदेश के हर कोने से भारी संख्या में पधारे कांग्रेस परिवार के कर्मठ कार्यकर्ताओं को दिल से आभार और कांग्रेस के जन कल्याणकारी एजेंडा को जन जन तक पहुचाने का काम कांग्रेस के कार्यकर्ता करेंगे।
