



राजस्थान एक्सप्रेस न्यूज़।

नादौती,राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उप शाखा नादौती के चुनाव संपन्न श्रीमन लाल मीणा प्रधानाचार्य अध्यक्ष व संपत सिंह गुर्जर व्याख्याता मंत्री निर्वाचित

राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उप शाखा नादौती के वार्षिक चुनाव सोमवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नादौती में चुनाव अधिकारी शिवराम मीणा प्रधानाचार्य व पर्यवेक्षक श्री गोविंद देव मीणा की देखरेख में सर्वसम्मति से संपन्न हुए ,इसमें सभा अध्यक्ष पद पर श्री कमल राम मीना प्रधानाचार्य ,उपसभा अध्यक्ष पद पर नरोत्तम कुमार शर्मा प्रधानाचार्य व नरेश कुमार मीना व्याख्याता ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कालूराम मीना प्रधानाचार्य, उपाध्यक्ष पद पर कमल कुमार मीना व्याख्याता,महिला मंत्री पद पर श्रीमती उर्मिला देवी, कोषाध्यक्ष पद पर शिवकुमार जांगिड़ ,अध्यापक सदस्य पद पर विष्णु सिंह राजपूत, पंचायत समिति शिक्षक सदस्य पद पर गोपाल लाल शर्मा, वरिष्ठ अध्यापक सदस्य पद पर रामकेश मीना, प्राध्यापक सदस्य पद पर मानसिंह गुर्जर व्याख्याता ,संस्कृत शिक्षा सदस्य पद पर मनोज कुमार मीना ,महिला शिक्षक सदस्य पद पर दुर्गेश शर्मा ,शारीरिक शिक्षक सदस्य पद पर शैलेंद्र सिंह, प्रबोधक सदस्य पद पर बद्री प्रसाद माली का निर्विरोध निर्वाचन किया गया, प्रदेश महासमिति में श्री रघुनंदन दत्त शर्मा, मदन लाल मीना, बद्री माली, गोविंद मीना ,पुनीत कुमार भारद्वाज व जिला महासमिति में मुकेश कुमार शर्मा ,प्रेमराज मीना, बनवारी लाल मीना, विजय राम मीना, गोपाल लाल लखेरा का सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचन किया गया ,निर्वाचन अधिकारी श्री शिवराम मीणा व पर्यवेक्षक गोविंद देव मीणा द्वारा नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का स्वागत किया गया एवं शपथ दिलाई गई नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री श्रीमन लाल मीना द्वारा अपने संबोधन में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी से एकजुटता बनाए रखने व शिक्षक समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहने का आह्वान किया