राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) का एक दिवसीय शैक्षिक संगोष्ठी महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय मिर्जापुर गंगापुर सिटी में आयोजित की गई।

एकदिवसीय शैक्षिक संगोष्ठी का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माला पहनाकर बदन सिंह (प्रदेश उपाध्यक्ष), रामदयाल मीणा (प्रदेश महामंत्री), जिला अध्यक्ष सोहनलाल गुप्ता सुरेश चंद शर्मा प्रदेश संगठन मंत्री ने किया।
सर्वप्रथम उप शाखा टोडाभीम से बृजेंद्र सिंह मीणा, उप शाखा वजीरपुर से दिनेश गोयल, उपशाखा- गंगापुर सिटी से रामबाबू शर्मा , नादोती से लज्जाराम गुर्जर,महेश कुमार जैन, नरेंद्र कुमार शर्मा,सुरेश चंद शर्मा ने शिक्षक संघ (सियाराम) संगठन के बारे में अपने-अपने विचार व्यक्त किये।
प्रदेश महामंत्री रामदयाल मीणा ने बताया कि शिक्षक संगठन (सियाराम) एकमात्र राजस्थान का ऐसा संगठन है जो समय-समय पर शिक्षकों की मांग को उठाता है और उसके लिए कार्य करता है,आप संगठन का सहयोग करें,संगठन आपके साथ है आपका कोई अधिकारी कुछ भी नहीं बिगाड़ सकता है आप अपना शिक्षण कार्य और विधालय में सहयोग अच्छे से करें ।
प्रांतीय उपाध्यक्ष बदन सिंह जी मीना ने बताया कि शिक्षक संघ (सियाराम) के सभी प्रांतीय पदाधिकारी को जिम्मेदारियां दी गई है कि प्रत्येक जिले में अपना एक या दो दिवसीय प्रवास कर शिक्षकों की समस्याओं का समाधान करें तथा शिक्षक हित में चर्चा की जावे। बयाना, भरतपुर और नदबई के शिक्षकों द्वारा शिक्षक हित में जो कार्य तत्परता से किए जा रहे हैं उस पर विस्तार से चर्चा की गई, संगठन के विधान की कार्य प्रणाली के बारे में अवगत कराया।
जिला अध्यक्ष सोहनलाल गुप्ता ने बताया कि गंगापुर सिटी जिले में सदस्य संख्या 1200 के लगभग हो गई है और शिक्षक संघ (सियाराम) गंगापुर सिटी जिले में शिक्षकों की समस्याओं को पूरे तरीके से उठाता है और शिक्षकों की समस्याओं का समाधान करवाने के लिए अधिकारियों से वार्ता समय-समय पर करता है, शिक्षकों की स्व- आचार संहिता, संगठन की आवश्यकता,संगठन के साथ मन से जुड़ाव आदि पर प्रकाश डाला।
मंच संचालन गोपाल लाल गुप्ता (व्याख्याता) ने किया।
संगोष्ठी में महेश चंद शर्मा ,जसवंत सिंह राजपूत, हनुमान प्रसाद शर्मा, , महेश कुमार जैन, लज्जाराम गुर्जर, देवेंद्र कुमार शर्मा, नरेंद्र कुमार शर्मा, सुरेश चंद शर्मा, शिवचरण मीना, शिक्षक बंधु, उपशाखा पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी प्रांतीय पदाधिकारी उपस्थित हुए।
