
सुन्दरपुरा के पास बसेडी में ग्रामीणों ने किया रविन्द्र मीना का अभिनंदन
करौली। विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी एडवोकेट रविन्द्र मीना ने कहा है कि रामकथा सुनने से आत्मिक शांति मिलती है। नवरात्र के दिनों में रामकथा सुनने का अलग ही महत्व है। रविन्द्र मीना गुरूवार को सुन्दरपुरा के पास बसेडी गांव के लहकोड माता मंदिर परिसर में चल रही रामकथा में उपस्थित श्रद्धालु महिला-पुरुषों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर बसेडी गांव के पंच-पटेलों ने रविन्द्र मीना का माला और साफा पहनाकर स्वागत-सम्मान किया।
ग्रामीणों के आमंत्रण पर बसेडी गांव पहुंचे बसपा प्रत्याशी रविन्द्र मीना ने मंदिर में लहकोड माता के दर्शन किए और मत्था टेक सभी लोगों की खुशहाली की कामना की। बसेडी के लहकोड माता मंदिर में 15 अक्टूबर से रामकथा चल रही है, जिसका समापन 24 अक्टूबर को हवन-यज्ञ और प्रसादी के साथ होगा। रामकथा में पहुंचने में रविन्द्र मीना का चिम्मन पटेल, हरिसिंह, सुग्रीव, देवी सिंह आदि ने माला और साफा पहनाकर स्वागत-सम्मान किया। इस दौरान उपस्थित बसपा के जिलाध्यक्ष जमुना लाल का भी ग्रामीणों ने स्वागत सम्मान किया। जिलाध्यक्ष जमना लाल ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए धार्मिक आयोजन की सराहना की। कथा व्यास अजीत कृष्ण महाराज ने भगवान राम के जन्म से संबंधित कई प्रसंगों पर कथा प्रस्तुत की।
