मीरा चरित्र देख भावविभोर हुए श्रोतागण

गुढ़ाचंद्रजी
गोपाल गुफा तिमावा पर चल रहे तीन दिवसीय शरद पूर्णिमा महोत्सव के तृतीय दिवस शुक्रवार को आदर्श दाऊ दयाल रासलीला मंडल वृंदावन के व्यास ताराचंद महाराज,संचालक गोविंद प्रसाद शर्मा,व्यास विनोद के द्वारा मीरा चरित्र,रुकमणी विवाह का मंचन किया गया।संत राधाकिशन दास, समिति पदाधिकारियों व ग्रामीण पंच पटेलो ने भगवान की झांकी की आरती उतारकर रासलीला का शुभारंभ किया।रासलीला देखने के लिए आस पास के गांव ढाणियों के श्रद्धालुओ का सैलाब उमड़ रहा हैं।संत रामसुमरीन दास महाराज वृंदावन,संत संतोष तेसगांव वाले द्वारा अमृतमय वाणी से श्रद्धालुओ को लाभांवित किया गया।खीर की महाप्रसादी के लिए 51 पडछे खीर की प्रसादी बनाई गई।

इस दौरान अध्यक्ष धर्मसिंह मीणा,कोषाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण गुप्ता, केदार सोनी,रामसिंह मीणा,क्षेत्रपाल मीणा,बबली गुप्ता,प्रवक्ता राजेन्द्र तिमावा,राहुल मीणा, राजेन्द्र मीणा सरपंच,गिर्राज गुप्ता,पूर्व सरपंच रामसिंह मीणा, गिर्राज मावड़ा,बत्तू कुंआडा,बत्तू नयावासी,जगन भगत ठोड़ी,ओमी मीणा,रामकेश डीलर,हारया प्रजापत, सजन डायरेक्टर,बाबू धवान,फतेह नांद सहित धौलेटा, धवान,कमालपुरा, नांद, गोरडा,ठोड़ी,घाटोली,आमलीपुर, गुढ़ाचंद्रजी, रिंगसपुरा मालूपाड़ा,आंधीयाखेडा,सागरपुर तिमावा सहित टोडाभीम नादौती तहसील के सभी गांव ढाणियों के हजारों श्रद्धालु मौजूद थे।
