



कैलाश सत्तावन टोडाभीम

बालघाट क्षेत्र में अहोई अष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा है और महिलाओं ने अपनी संतान की दीर्घायु के लिए निर्जला व्रत रखा है। माताओं ने संतान की रक्षा, सुख समृद्धि और दीर्घायु की कामना की । घरों में दरबार सजाकर विधि-विधान से अहोई माता की पूजा की। बच्चों को तिलक कर अहोई माता का आशीर्वाद दिलाया। रविवार को जिले भर में अहोई अष्टमी का त्योहार मनाया गया सुशीला देवी ने कहा कि अहोई अष्टमी पर महिलाओं में भी खासा उत्साह देखा गया। माताओं ने निर्जल व्रत रहकर विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना कर पुत्रों की दीर्घायु और सुख समृद्धि की कामना की।

महिलाओं ने सुबह उठ कर स्नान, ध्यान करके पुत्र ‘के दीर्घायु के लिए संकल्प लेकर पूरे दिन निर्जल व्रत रखा। सुबह महिलाओं ने पूजा अर्चना की और सूर्य को अर्घ्य दिया । अहोई व्रत के चलते बाजारों में चहल पहल देखी गई। महिलाओं ने संतानों की दीर्घाय के लिए कथा भी सुनी
माताओं ने दिया संतानों को आशीर्वाद अपनी संतान की लंबी उम्र सुखमय जीवन के लिए कामना की। सायंकाल को पूजा करने के पश्चात रात को तारे देखकर अपना व्रत को पूरा करेंगी। इस मौके पर माता ने अपनी संतानों को दीर्घायु और तरक्की के लिए आशीर्वाद भी दिया। करवा चौथ का व्रत जहां महिलाएं अपने सुहाग की दीर्घायु के लिए रखती हैं तो वहीं होई अष्टमी का व्रत माताएं अपनी संतानों की दीर्घायु और सुख समृद्धि के लिए रखती हैं। काफी माताएं इस त्योहार को निर्जला व्रत रहकर मना रही हैं फोटो बालघाट क्षेत्र में अष्टमी का पर्व धूमधाम के साथ में मनाया गया।
ब्यूरो रिपोर्ट कैलाश सत्तावन टोडाभीम
