
कैलाश सत्तावन टोडाभीम
ग्राम पंचायत नांगलशेरपुर में संचालित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्थानीय भामाशाहों के सहयोग से 40 लाख रुपए के निर्माण कार्य चल रहे हैं नांगलशेरपुर निवासी भूतपूर्व प्रधानाचार्य रामखिलाड़ी मीणा,शिवदयाल पटेल,शिवचरण मीणा (नेताजी) टीकाराम मीणा भूतपूर्व अधिकारी दिल्ली पुलिस, सुरेश शर्मा आदि ने बताया कि विद्यालय के पुराने चार कक्षा कक्ष क्षतिग्रस्त जीर्ण-शीर्ण हो गए थे जिन्हें तुडवाकर कर के यहां चार कक्षा कक्ष,एक रंग मंच व डबल मंजिल पर ऊपर चढ़ने के लिए झीने का कार्य चल रहा है उन्होंने बताया कि वर्तमान में 155 भामाशाहों को सहयोग से यहां 40 लाख रुपए के निर्माण कार्य चल रहे है मिली जानकारी के अनुसार विद्यालय विकास के लिए भामाशाहों का अच्छा सहयोग मिल रहा है यह सभी कार्य विद्यालय की विशेष निगरानी कमेटी के देखरेख में जन सहयोग से किया जा रहा है विद्यालय प्रधानाचार्य हरकेश मीणा ने बालिका विद्यालय में चल रहे निर्माण कार्य में जन सहयोग कर रहे भामाशाह हो की प्रशंसा करते हुए कहा कि शिक्षा के उत्थान के लिए ग्रामीण भामाशाहों का स्वेच्छा से किया जा रहा योगदान निश्चित ही प्रशंसनीय कार्य है साथ ही विद्यालय विकास हेतु अन्य कार्य करवाने के लिए सभी भामाशाहों व ग्रामीणों से इस कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के साथ ही सहयोग करने की विद्यालय प्रबंधन के द्वारा अपील की गई है।
