



सिंह हॉस्पिटल में महिला मौत के बाद परिजनों ने लगाया जाम डीएसपी ने समझाइस के बाद जाम को खुलवाया
हिंडौन सिटी महवा-करौली बायपास मार्ग स्थित सिंह अस्पताल में भर्ती महिला की तबीयत बिगड़ने पर जयपुर रैफर के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद बुधवार को परिजन अस्पताल के बाहर बैठकर प्रदर्शन करने लगे।इस मामले में परिजनों ने नई मंडी थाना में हॉस्पिटल संचालक और स्टाफ के खिलाफ शिकायत दी है। परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही के आरोप लगाकर हिंडौन-महवा सड़क मार्ग पर जाम लगा दिया। डीएसपी गिरधर सिंह ने प्रदर्शन कर रहे मृतका के परिजनों से समझाइश कर जाम खुलवाया। जिसके बाद शव लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम कराया गया।नई मंडी थाना के सब इंस्पेक्टर सोहन सिंह ने बताया कि मृतका रावण की रुंडी निवासी मुस्कान पत्नी शाहरुख है। महिला मुस्कान की मौत जयपुर में उपचार के दौरान हुई है। परिजनों का आरोप है कि 5 सितंबर को महिला मुस्कान को बुखार आने पर उसके पति व ससुर ने महवा-करौली बायपास स्थित एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। जिसमें 3 दिन तक महिला को भर्ती रखा गया। इस दौरान उसके शरीर पर सूजन आने लगा तो अस्पताल प्रबंधन ने जिसमें 11 सितंबर सुबह करीब 11 बजे महिला की जयपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद परिजन शव लेकर हिंडौन पहुंचे और निजी हॉस्पिटल में पहुंच उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।
परिजनों का आरोप है कि महिला के उपचार में उक्त सिंह हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने लापरवाही बरती। जिसके कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई। इस दौरान मृतका के क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। जिसके बाद लोगों ने जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर नई मंडी थाना पुलिस पहुंची। वहीं डीएसपी गिरधर सिंह भी पहुंच गए। उन्होंने उचित कार्यवाही का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। इधर जिला अस्पताल में मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया।