Category: ई-पेपर

मुख्यमंत्री ने दी सेवा नियमों में संशोधन की मंजूरी- कोरोना से अनाथ बालक-बालिकाओं को वयस्क होने पर मिलेगी सरकारी नौकरी 14 अगस्त 2023, 05:15 PM जयपुर, 14 अगस्त। राज्य सरकार कोरोना महामारी के कारण अनाथ हुए बालक-बालिकाओं को वयस्क होने पर अनुकम्पात्मक नियुक्ति देगी। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने इसके लिए विभिन्न सेवा नियमों में संशोधन के प्रस्ताव को प्रशासनिक स्वीकृति दी है। कार्मिक विभाग के प्रस्ताव के अनुसार अनाथ हुए बालक-बालिकाओं को वयस्क होने पर पे मैट्रिक्स एल-9 में नियुक्ति दी जाएगी। प्रस्ताव के अनुसार वह अनाथ बालक/बालिका नियुक्ति प्राप्त कर सकेंगे, जिनके जैविक अथवा दत्तक ग्रहण करने वाले माता-पिता की मृत्यु कोरोना के कारण 31 मार्च, 2023 अथवा इससे पूर्व हो चुकी हो। साथ ही, ऐसे अनाथ बालक/बालिका जिसके माता या पिता में से किसी एक की मृत्यु पूर्व में हो चुकी हो तथा दूसरे की मृत्यु कोरोना के कारण 31 मार्च 2023 या उससे पूर्व हुई हो एवं अनाथ होने के समय जिसकी आयु 18 वर्ष से अधिक नहीं हो, को भी नियुक्ति दी जा सकेगी। प्रस्ताव में अनाथ के माता-पिता की मृत्यु की अंतिम दिनांक मुख्यमंत्री कोरोना सहायता योजना-2021 में प्रावधित 15 अक्टूबर, 2022 से विस्तारित करते हुए 31 मार्च, 2023 की गई है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने बजट वर्ष 2023-24 में कोरोना के कारण अनाथ हुए बालक-बालिकाओं को वयस्क होने पर सरकारी नौकरी दिये जाने की घोषणा की थी।

राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक से खेल की प्रतिभाओं को मिल रहा मौका —अल्पसंख्यक मामलात मंत्री -सांकड़ा, भनियाणा एवं नाचना ब्लॉक में खेल समापन समारोह में की शिरकत – पोकरण विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों का किया शिलान्यास /लोकार्पण

‘राज्य सरकार की अभिनव पहल मिशन 2030 से राजस्थान की प्रगति को मिलेगी गति ‘युवाओं पर सबसे बड़ी जिम्मेदारी‘: मुख्यमंत्री प्रदेशवासियों की प्रगति का संकल्प होगा ‘विजन 2030 डॉक्यूमेंट‘ – मुख्यमंत्री का युवाओं से आह्वानः आपके हाथों में प्रदेश की प्रगति की गति – आपकी सकारात्मक सोच से ही हम मिलकर प्रदेश को बनाएंगे अग्रणी राज्य – वेबसाइट mission2030.rajasthan.gov.in लॉन्च, प्रदेशवासियों के सुझाव, विचार आमंत्रित – 1 करोड़ प्रदेशवासियों से लिए जाएंगे सुझाव, फिर तैयार होगा विजन 2030 डॉक्यूमेंट