Category: राज्य

मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना का शुभारम्भ राज्य सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतार कर दे रही राहत – मुख्यमंत्री – 1.04 करोड़ से अधिक परिवारों को हर माह मिलेंगे निःशुल्क अन्नपूर्णा किट – दाल, चीनी, नमक, खाद्य तेल, मिर्च, धनिया, हल्दी फूड पैकेट में शामिल – कोविड में आर्थिक सहायता प्राप्त Non-NFSA परिवारों को भी मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री ने दी सेवा नियमों में संशोधन की मंजूरी- कोरोना से अनाथ बालक-बालिकाओं को वयस्क होने पर मिलेगी सरकारी नौकरी 14 अगस्त 2023, 05:15 PM जयपुर, 14 अगस्त। राज्य सरकार कोरोना महामारी के कारण अनाथ हुए बालक-बालिकाओं को वयस्क होने पर अनुकम्पात्मक नियुक्ति देगी। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने इसके लिए विभिन्न सेवा नियमों में संशोधन के प्रस्ताव को प्रशासनिक स्वीकृति दी है। कार्मिक विभाग के प्रस्ताव के अनुसार अनाथ हुए बालक-बालिकाओं को वयस्क होने पर पे मैट्रिक्स एल-9 में नियुक्ति दी जाएगी। प्रस्ताव के अनुसार वह अनाथ बालक/बालिका नियुक्ति प्राप्त कर सकेंगे, जिनके जैविक अथवा दत्तक ग्रहण करने वाले माता-पिता की मृत्यु कोरोना के कारण 31 मार्च, 2023 अथवा इससे पूर्व हो चुकी हो। साथ ही, ऐसे अनाथ बालक/बालिका जिसके माता या पिता में से किसी एक की मृत्यु पूर्व में हो चुकी हो तथा दूसरे की मृत्यु कोरोना के कारण 31 मार्च 2023 या उससे पूर्व हुई हो एवं अनाथ होने के समय जिसकी आयु 18 वर्ष से अधिक नहीं हो, को भी नियुक्ति दी जा सकेगी। प्रस्ताव में अनाथ के माता-पिता की मृत्यु की अंतिम दिनांक मुख्यमंत्री कोरोना सहायता योजना-2021 में प्रावधित 15 अक्टूबर, 2022 से विस्तारित करते हुए 31 मार्च, 2023 की गई है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने बजट वर्ष 2023-24 में कोरोना के कारण अनाथ हुए बालक-बालिकाओं को वयस्क होने पर सरकारी नौकरी दिये जाने की घोषणा की थी।

Recent News

*जूनिपर ग्रीन एनर्जी ने रचा इतिहास, भारत का पहला एफडीआरई प्रोजेक्ट कमीशनिंग फेज़ में पहुँचा* * भारत के एनर्जी ट्रांजिशन में अहम् पड़ाव- जूनिपर का 259 मेगावॉट पी सोलर, 280 मेगावॉट विंड और 200 मेगावॉट आवर बीईएसएस से जुड़ा प्रोजेक्ट राजस्थान और गुजरात में कमीशनिंग फेज़ पर पहुँचा * जूनिपर बना पहला आरई डेवलपर, जिसने एसजेवीएन एफडीआरई योजना के तहत सबसे पहले कमीशनिंग शुरू की, हरियाणा को पीक समर डिमांड के दौरान स्थिर और स्वच्छ बिजली देने की दिशा में आगे