राज्यपाल ने राजराजेश्वर मंदिर में रुद्राभिषेक किया
जयपुर, राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने सोमवार को राजभवन स्थित राजराजेश्वर मंदिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। उन्होंने राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सत्यवती मिश्र सहित परिजनों के साथ महादेव की पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना की।
